main page

राजनीति में कदम रखने से पहले कमल हासन ने रजनीकांत से की मुलाकात

Updated 18 February, 2018 09:41:50 PM

अपनी राजनीतिक पार्टी को लॉन्च करने से पहले कमल हासन रजनीकांत से पॉश गार्डन स्थित उनके आवास पर मिले। इन दोनों की बैठक से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों हाथ मिला सकते हैं। खबोरों की मानें तो दोनों स्टार गठबंधन करके तमिलनाडु में राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। हालांकि हासन ने मीडिया से गठबंधन के बारे में ज्यादा बात नहीं की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए हासन ने कहा कि ये एक सामान्य मुलाकात थी न कि कोई राजनीतिक बैठक। मैं उन्हें अपने ...

मुंबईः अपनी राजनीतिक पार्टी को लॉन्च करने से पहले कमल हासन रजनीकांत से पॉश गार्डन स्थित उनके आवास पर मिले। इन दोनों की बैठक से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों हाथ मिला सकते हैं। खबोरों की मानें तो दोनों स्टार गठबंधन करके तमिलनाडु में राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। हालांकि हासन ने मीडिया से गठबंधन के बारे में ज्यादा बात नहीं की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए हासन ने कहा कि ये एक सामान्य मुलाकात थी न कि कोई राजनीतिक बैठक। मैं उन्हें अपने राजनीतिक दौरे के बारे में बताने आया था। उन्होंने मुझे इसके लिए शुभकामनाएं दीं। ये पूछने पर कि क्या दोनों स्टार्स हाथ मिला सकते हैं, उन्होंने कहा कि ये तो समय ही बताएगा।

 

63 साल के कमल हासन अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम का खुलासा करने और 21 फरवरी को राज्यव्यापी दौरे पर जाने की तैयारी में हैं। अपने दौरे में शामिल होने के लिए उन्होंने रजनीकांत को भी न्यौता दिया है। रजनीकांत ने भी मीडिया को दौरे के बारे में बताया और इस बात की भी पुष्टि की कि उन्हें राजनीतिक यात्रा में शामिल होने के लिए हासन की ओर से निमंत्रण मिला है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वो इसमें शामिल होंगे या नहीं।

 

रजनीकांत आगे ने कहा, 'कमल शोहरत और पैसे के लिए राजनीति में नहीं आए हैं बल्कि वो राज्य के लोगों की सेवा के लिए आए हैं। कमल लोगों की सेवा करना चाहते हैं और मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें इसमें सफलता मिले।' ये पूछने पर कि क्या दोनों के बीच गठबंधन हो सकता है, उन्होंने कहा कि मेरी और उनकी स्टाईल अलग है। यहां तक कि फिल्मों में भी हमारी शैलियां अलग हैं।

 

बता दें कि रजनीकांत और कमल हासन के संबंध दशकों पुराने हैं। दोनों ने 70 के दशक में कई फिल्मों में एकसाथ काम किया था। तमिल सिनेमा के इन दोनों महान अभिनेताओं के संबंध भी हमेशा अच्छे रहे हैं।
 

:

kamal hassanRajinikanthpoliticsbollywood

loading...