बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौत का हिमाचल प्रदेश के मनाली वाला घर बनकर तैयार हो चुका है। पिछले दिनों कंगना के घर में गृह प्रवेश की पूजा हुई। इस पूजा में कंगना समेत परिवार के सभी लोग पूजा में शामिल हुए। उनकी बहन रंगोली बेटे पृथ्वीराज के साथ पूजा में शामिल हुईं। इस बंगले का नाम उन्होंने "कार्तिकेय निवास" रखा है। दरअसल, कंगना के बंगले के सामने कार्तिक स्वामी का प्राचीन मंदिर है। उनकी ईश्वर के प्रति आस्था है, इसलिए कंगना ने इस घर का नाम भगवान के नाम पर रखा है।
18 Mar, 2018 04:18 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौत का हिमाचल प्रदेश के मनाली वाला घर बनकर तैयार हो चुका है। पिछले दिनों कंगना के घर में गृह प्रवेश की पूजा हुई। इस पूजा में कंगना समेत परिवार के सभी लोग पूजा में शामिल हुए।
उनकी बहन रंगोली बेटे पृथ्वीराज के साथ पूजा में शामिल हुईं। इस बंगले का नाम उन्होंने "कार्तिकेय निवास" रखा है। दरअसल, कंगना के बंगले के सामने कार्तिक स्वामी का प्राचीन मंदिर है। उनकी ईश्वर के प्रति आस्था है, इसलिए कंगना ने इस घर का नाम भगवान के नाम पर रखा है।
खबरों की मानें तो कंगना का ये बंगला 30 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। कंगना ने 'क्वीन' की सक्सेस के बाद मनाली में 10 करोड़ की जमीन खरीदी थी। इसके बाद इस लग्जरी प्रॉपर्टी को तैयार करने में करीब 4 साल का वक्त लगा।
बताया जा रहा है कि इस लैविश हाउस में 8 कमरे और टॉप ग्लास रूफ डिजाइन किया गया है। हर कमरे में बड़ा विंडो व्यू दिया गया है, जिसमें पहाड़ों की खूबसूरती का हर पल नजारा आंखों के सामने रहे।
इसके अलावा फिटनेस फ्रीक कंगना ने इस घर में जिम रूम और अलग से योग रूम भी बनवाया है। इसको मशहूर डिजाइनर शबनम गुप्ता ने डिजाइन किया है।