main page

करन-बिपाशा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, एक्स वाइफ  के फैंस ने किए भद्दे कामेंट

Updated 26 September, 2017 09:54:49 AM

बॉलीवुड एक्टर  करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु आजकल लंदन में छुट्टियां मना रहा हैं। लेकिन यह कपल फिर से आलोचना का शिकार हो गए है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर  करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु आजकल लंदन में छुट्टियां मना रहा हैं। लेकिन यह कपल फिर से आलोचना का शिकार हो गए है।दरअसल, करन ने बिपाशा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बिपाशा की गोद में सिर रखकर लेटे हुए हैं। तस्वीर के साथ करन ने बिपाशा के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। लेकिन यह रोमांटिक फोटो जेनिफर विंगेट के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

 

Bollywood Tadka

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन लिखा, दुनिया की सबसे खुबसूरत जगह पर खुद को महसूस कर रहा हूं। लोगों ने इस पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए. यहां तक कि यह भी कह डाला कि एक बंदर ने दूसरे लंगूर को पकड़ा हुआ है। बता दें, जेनिफर विंगेट टेलीविजन का जाना-पहचाना नाम है। वह अब तक कई टीवी शोज में काम करके काफी लोकप्रियता बटोर चुकी हैं। फिलहाल वह सोनी के शो 'बेहद' में नजर आ रही है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि इस कपल ने सोशल मीडिया पर खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार किया हो।  दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जब भी कहीं छुट्टियां मनाने जाते हैं, ढेरों तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करते हैं।

:

karan singh groverbipasha basujennifer winget

loading...