main page

26 साल की उम्र में पहली बार करण जौहर ने किया था सेक्स, ट्विंकल के प्यार में थे पागल

Updated 25 May, 2018 10:31:01 AM

बाॅलीवुड डायरेक्टर करण जौहर आज 46 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 25 मई 1972 को मुंबई में हुआ था। करण अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी लाइफ को लेकर काफी ओपन हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर करण की लाइफ की कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड डायरेक्टर करण जौहर आज 46 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 25 मई 1972 को मुंबई में हुआ था। करण अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी लाइफ को लेकर काफी ओपन हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर करण की लाइफ की कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

करण की लाइफ पर किताब भी लिखी जा चुकी है जिसका नाम 'अनसुटेबल बॉय' है। इसमें करण की जिंदगी के कई राज हैं। एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि जब वह 26 के थे, तब उन्होंने पहली बार सेक्स किया था। इस दौरान उनकी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद करण न्यूयॉर्क गए थे। यहीं उन्होंने पहली बार सेक्स किया। खबरों के मुताबिक करण कहा था कि मैं वो 'तीन' शब्द कभी नहीं बोलूंगा, जो हर कोई मेरे बारे में जानता है।

Bollywood Tadka

'ट्विंकल खन्ना की किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ की लांचिंग पर करन ने बताया था कि ट्विंकल ऐसी लड़की थी, जिसके प्यार में वो पागल थे। उस वक्त हम दोनों बोर्डिंग स्कूल में साथ पढ़ते थे। करण ने ट्विंकल को उनका दिल तोड़ने का दोषी भी ठहराया था।करण के कहा कि ट्विंकल ने उनकी पहली फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ में काम करने से मना कर उनका दिल तोड़ दिया था। 

Bollywood Tadka

बता दें कि 2006 में करण को पोलैंड में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की ज्यूरी में शामिल किया गया था। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय थे। वह पहले भारतीय डायरेक्टर हैं जिनका वैक्स स्टैचू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा।  करण ने अनुराग बसु की फिल्म 'बाम्बे वेलवेट’ से अपने एकटिंग करियर की शुरुआत की थी लेकिन वह फिल्म फ्लॉप रही। जिसके बाद उन्होंने कहा था किसी को मुझे फिल्म में नहीं लेना चाहिए मैं एक बड़ा फ्लॉप अभिनेता हूं।'

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

 

:

Karan Joharbirthday specialTwinkle Khanna

loading...