बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। करीना ने मैगजीन के कवर पेज के लिए शूट करवाया है। करीना ने grazia magazine के लिए यह फोटोशूट करवाया है।
01 Dec, 2016 10:57 AMमुंबई: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। करीना ने मैगजीन के कवर पेज के लिए शूट करवाया है। करीना ने grazia magazine के लिए यह फोटोशूट करवाया है।
करीना की फोटोशूट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटोशूट में करीना कपूर का बेबी बंप साफ तौर पर देखा जा सकता है।
हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में करीना ने भावुक होते हुए कहा था कि यह वॉक उनके लिए यादगार रहेगी क्योंकि पहली बार उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के साथ रैंप पर वॉक की है।
करीना ने कहा था, ‘‘यह कोई एक नहीं है..हम दो हैं। यह बेहद खास लम्हा है। मैंने पहले कभी सब्यसाची के लिए रैंप वॉक नहीं किया है। हम एकसाथ फिल्म नहीं कर सके। लेकिन यह लम्हा बेहद खास है।’’