main page

करीना बेटे तैमूर के साथ निकली बाहर, अब इतने Cute दिखने लगे हैं तैमूर

Updated 17 May, 2017 12:16:01 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ एक बार फिर स्पॉट...

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ एक बार फिर स्पॉट की गईं। करीना इस बार तैमूर के साथ अपनी करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा के घर के बाहर दिखीं।

करीना और तैमूर की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गईं। करीना और तैमूर की ये तस्वीरे मुंबई के बांद्रा इलाके की हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही करीना और तैमूर दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में तैमूर खिलखिलाते नजर आ रहे थे वहीं, करीना उन्हें किस करती दिखाई दे रही थी।

खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले भी करीना दो दिन के फोटोशूट के लिए दुबई भी गई थीं। वह बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रैस होंगी जिनकी तस्वीर यूके की ब्राइडल मैगजीन के कवर पेज पर छपेगी।

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

:

kareena kapoorlatest picsphotoshootMagazine coverbollywood

loading...