बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान कल अपनी मां बबीता कपूर, बहन करिश्मा और उनके बच्चों के साथ एक स्टूडियों के बाहर स्पॉट हुई।
22 Aug, 2017 04:09 PMमुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान कल अपनी मां बबीता कपूर, बहन करिश्मा और उनके बच्चों के साथ एक स्टूडियों के बाहर स्पॉट हुई। खास बात तब हुई जब करीना का बेटा तैमूर भी शूट पर पहुंच गया। उनकी क्यूट तस्वीरें सामने आई है। तैमूर मम्मी की गोद में बैठे हुए हैं।
जानकारी मिली है कि ये पूरा कपूर परिवार एक एड की शूटिंग के लिए साथ में दिखाई दिए हैं।
करिश्मा और करीना ने यहां पर पैपराजी को साथ में पोज भी दिया। इस दौरान करीना कपूर ब्लैक ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं।
करिश्मा के साथ इस शूटिंग के लिए उनकी बेटी समायरा और बेटे कियान भी थे।