main page

करिश्मा कपूर के Ex-Husband संजय इस मॉडल से करेंगे शादी

Updated 16 March, 2017 12:01:03 PM

: बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर अपने अतीत को भूलकर लाइफ में आगे बढ़ संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर अपने अतीत को भूलकर लाइफ में आगे बढ़ संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं। वहीं उनके पूर्व पति संजय कपूर भी अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं और अपनी कथित गर्लफ्रैंड से शादी करने जा रहे हैं। संजय कपूर मॉडल प्रिया सचदेव को डेट कर रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक संजय अगले महीने प्रिया सचदेव से शादी कर लेंगे। ये शादी न्यूयॉर्क में होगी जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे। संजय लंबे वक्त से प्रिया सचदेव के साथ रिलेशनशिप में हैं और अक्सर दोनों को पार्टियों में साथ देखा जाता है। संजय की तरह प्रिया सचदेव भी तलाकशुदा हैं।

बता दें कि करिश्मा कपूर संदीप तोशनीवाल के साथ घूमते हुए नजर आ ही जाती हैं और हाल ही में उन्होंने संदीप को अपनी फैमिली से भी मिलवाया था। खैर, अब देखना ये होगा कि करिश्मा कब शादी करेंगी।
 

:

Sanjay Kapoorkarisma kapoorget marriedDivorce

loading...