श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर आज 17 साल की हो गई है। मम्मी श्रीदेवी ने इस मौके पर खुशी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और साथ ही उन्हें बर्थडे विश किया।
06 Nov, 2017 11:35 AMमुंबई: श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर आज 17 साल की हो गई है। मम्मी श्रीदेवी ने इस मौके पर खुशी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और साथ ही उन्हें बर्थडे विश किया। श्रीदेवी ने तस्वीर के साथ लिखा- हैप्पी बर्थडे माय ब्यूटीफुल बेबी। मिस यू.. लव यू।
श्रीदेवी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों के संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक तरफ जहां जाहन्वी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, वहीं खुशी के करियर च्वाइस के बारे में ज्यादा नहीं पता।
छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए तैयार हो चुकी है। हाल ही में खुशी ने अपनी हॉट फोटोज पोस्ट की है।
बता दें कि खुशी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर दिन वो अपनी नई-नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वह भी खुद को अपनी मां की तरह फिट रखती है। उन्होंने ग्लैमरस लुक अौर हॉट अवतार से लोगों को अभी से कर रही हैं घायल है।