main page

सीरियल ''बिदाई'' का एक्टर बना जुड़वां बच्चों का पिता, शेयर की तस्वीर

Updated 16 October, 2017 06:28:23 PM

टीवी एक्टर किंशुक महाजन हाल ही में जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। उनकी पत्नी दिव्या गुप्ता ने 7 अक्टूबर को एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया है। किंशुक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया कि वे पापा बनकर काफी खुश हैं उनका कहना कि बच्चों के आने से उनकी फैमिली पूरी हो गई है।

मुंबई: टीवी एक्टर किंशुक महाजन हाल ही में जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। उनकी पत्नी दिव्या गुप्ता ने 7 अक्टूबर को एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया है।

Bollywood Tadka

किंशुक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया कि वे पापा बनकर काफी खुश हैं उनका कहना कि बच्चों के आने से उनकी फैमिली पूरी हो गई है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि दिव्या के स्वास्थ्य के बारे में किंशुक ने बताया- "वे स्वस्थ्य हैं। वहीं बच्चे दिल्ली में पैदा हुए हैं क्योंकि हमारा परिवार वहीं रहता है।" किंशुक ने बच्चों का नाम शाहीर और सायशा रखा है। उन्होंने बताया, "बच्चों के जन्म की डेट 7.10.2017 है। इसे उल्टा पढ़ने पर भी 7102017 ही आएगा।"

Bollywood Tadka

फिलहाल किंशुक मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं इसलिए वे इस मूमेंट को काफी मिस कर रहे हैं। किंशुक ने दिव्या से 2011 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 17 साल की उम्र में ट्यूशन क्लास में हुई थी, वहीं दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

Bollywood Tadka

:

kinshuk mahajanSapna Babul Ka Bidaaitwins

loading...