main page

जानिए श्रीदेवी से जुड़ी 20 अनसुनी बातें

Updated 25 February, 2018 07:37:37 PM

: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में शनिवार देर रात निधन हो गया। श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। हादसे के वक्त उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी उनके साथ थे। 1963 में जन्मीं श्रीदेवी ने 1967 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी ने हिंदी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में शनिवार देर रात निधन हो गया। श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। हादसे के वक्त उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी उनके साथ थे। 1963 में जन्मीं श्रीदेवी ने 1967 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2012 में उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था। दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने के बाद श्रीदेवी ने साल 1979 में बतौर मुख्य कलाकार फिल्म 'सोलहवां सावन' से अपने हिंदी फ़िल्म करियर की शुरुआत की। 

80 के दशक में हिंदी फिल्मों में श्रीदेवी अपने चरम पर थीं। उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफ़ा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा था। श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। श्रीदेवी ने 5 बार बेस्ट एक्ट्रैस का फिल्म फेयर अवॉर्ड अपने नाम किया। एेसे ही हम आपको बताने जा रहे हैं श्रीदेवी से जुड़ी 20 अहम बातें:-

1. श्रीदेवी 90 के दशक में एक करोड़ रुपये फीस लेने वाली पहली अभिनेत्री थीं।

Bollywood Tadka

2. श्रीदेवी ने बचपन में तेलुगु सुपरस्टार एनटी रामाराव के साथ काम किया था।

Bollywood Tadka

3. श्रीदेवी कुछ साल बाद में एनटी रामाराव और एक फिल्म में उनके बेटे की भी हीरोइन बनीं।

Bollywood Tadka

4. 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'मोन्दरु मूडीचु' में रजनीकांत की सौतेली मां का अभिनय किया।

Bollywood Tadka

5. सही से हिंदी न बोल पाने की वजह से फिल्मों में श्रीदेवी की आवाज़ को नाज डब करती थीं। अमिताभ के साथ आयी फिल्म 'आखिरी रास्ता' में श्रीदेवी की आवाज़ को रेखा ने डब किया था।

Bollywood Tadka

6. श्रीदेवी ने पहली बार फिल्म 'चांदनी' में अपने संवाद के लिए डब किया था। श्रीदेवी ने फिल्म 'चांदनी' का सुपरहिट टाइटल ट्रैक जॉली मुखर्जी के साथ गाया था।

Bollywood Tadka

7. अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'चालबाज' के लिए श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया। एक दशक बाद श्रीदेवी ने फिल्म 'ब्लैक' के लिए अमितभा बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया।

Bollywood Tadka

8. श्रीदेवी की पसंदीदा अमेरिकी अभिनेत्री मेरली स्ट्रीप और जूलिया रॉबर्ट्स हैं।

Bollywood Tadka

9. मुंबई में MTV के लॉन्चिंग में VJ ने ने 'रूप की रानी चोरों का राजा' के सेट पर श्रीदेवी को 'जूलिया रॉबर्ट्स ऑफ बॉलीवुड' से नवाजा था।

Bollywood Tadka

10. श्रीदेवी बिल्लियों से बेहद डरती थी, लेकिन सिने ब्लिट्ज के कवर के लिए एक बिल्ली के साथ पोज देना पड़ा था।

Bollywood Tadka

11. श्रीदेवी ने फिल्म 'हीर-रांझा' के लिए खुद की ड्रैसेस तैयार की थी, जो कि बिगोन एरा के चित्रों से प्रेरित थी।

Bollywood Tadka

12. श्रीदेवी sreedevi लिख कर साइन करती हैं, न कि Sridevi, Shree Devi, Sri Devi से।

Bollywood Tadka

13. श्रीदेवी ने कमल हासन के साथ सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

Bollywood Tadka

14. 1983 में आई फिल्म 'सदमा' श्रीदेवी की कमल हासन के साथ आखिरी फिल्म थी।

Bollywood Tadka

15. श्रीदेवी की बेटियों का नाम जाह्नवी और खुशी हैं, ये नाम बोनी कपूर की फिल्म 'जुदाई' और 'हमारा दिल आपके पास है' की हीरोइन के थे। 

Bollywood Tadka

16. मिस्टर इंडिया के लिए श्रीदेवी की मां ने फिल्म की फीस के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे।

Bollywood Tadka

17. बोनी कपूर ने 10 लाख की जगह 11 लाख रुपए श्रीदेवी को फिल्म के फीस के तौर दिए।

Bollywood Tadka

18. 2017 में आई फिल्म 'मॉम' श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थी।

Bollywood Tadka

19. 'मॉम' श्रीदेवी के फिल्मी करियर के 50वें साल में रिलीज हुई थी।

Bollywood Tadka

20. फिल्म 'मॉम' 7 जुलाई को रिलीज हुई थी, श्रीदेवी की पहली फिल्म भी 4 जुलाई को रिलीज हुई थी। 

Bollywood Tadka


 

:

sridevi20 unheard things

loading...