main page

क्‍या... 'कॉफी विद करण' में जबरदस्‍ती बुलाए गए थे रणबीर कपूर!

Updated 25 July, 2017 11:43:56 PM

करण जौहर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और चहेते डायरेक्टर हैं। उनका शो कॉफी विद करण पिछले काफी...

मुंबईः करण जौहर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और चहेते डायरेक्टर हैं। उनका शो कॉफी विद करण पिछले काफी समय से लगातार काफी हिट और पॉपुलर चैट शो रहा है जिसमें स्टार्स आते हैं और बहुत बेबाकी से बात करते हैं। जाहिर है करण जौहर से अधिकतर स्टार्स के काफी अच्छे रिश्ते होते हैं तो काफी सहज भी महसूस करते हैं।


आपको करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' का वह एपिसोड तो याद ही होगा जिसमें रणवीर सिंह और रणबीर कपूर एक साथ पहुंचे थे। लेकिन हाल में रणबीर कपूर ने इस एपिसोड के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा किया है। 

 

मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, 'आपको पता ही है कि करण के साथ बात करना कितना आसान होता है। वह आपको सहज महसूस कराते हैं और गंभीरता से उनके साथ बातें करते हैं। लेकिन आपको नहीं पता होता कि इन्हीं बातों को लेकर आपकी खिंचाई की जाएगी। मैं इस शो पर जाकर परेशान हो गया था और इसलिए इस सीजन में मैं नहीं जाना चाहता था लेकिन मुझे जबरन इस शो में भेजा गया। मैंने करण को बताया भी कि मैं शो में नहीं आना चाहता और इसके लिए मैंने और अनुष्का ने विरोध करने का निश्चय किया था क्योंकि यह सही नहीं है। करण, हमारे जरिए पैसा बना रहे हैं और हम वहां जाते हैं फिर पूरे साल हमारी खिंचाई की जाती है। यह सही नहीं है।'

हालांकि रणबीर के इस खुलासे से कोई सोच भी नहीं सकता कि उन्हें जबरन लाया गया था। 'कॉफी विद करण' के 5वें सीजन का यह सबसे बेस्ट एपिसोड माना जाता है। बता दें कि हाल में रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जग्गा जासूस' बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई है। हालांकि संजय दत्त पर बनी बायॉपिक पूरी तरह तैयार है जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 

 

यहां यह जानना गौरतलब है कि करण के इस शो में बॉलीवुड का लगभग हर मशहूर स्‍टार पहुंचा है। कई स्टार्स तो इसमें दो-दो, तीन-तीन बार पहुंच चुके हैं। इस शो के सीजन 5 में रणबीर कपूर भी पहुंचे थे और उनके साथ रणवीर सिंह भी इस शो पर खास मेहमान थे।
 

:

koffee with karan season 5Karan Joharranbir kapoorbollywood

loading...