main page

KRK ने उड़ाया सलमान का मजाक, अकेले बैठ कर देखी 'ट्यूबलाइट'

Updated 23 June, 2017 03:37:59 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ''ट्यूबलाइट'' आज रिलीज हो गई है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' आज रिलीज हो गई है। कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा है, "मैं थिएटर में अकेले ही बैठकर 'ट्यूबलाइट' देख रहा हूं। यह 100% सलमान और आमिर की की फिल्म की तरह नहीं है। मतलब लोगों में इसे देखने का कोई एक्साइटमेंट नहीं है।" 

Bollywood Tadka

 एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके ने अगले ट्वीट में लिखा है, "तो कबीर खान ने 'लिटिल ब्वॉय' से दो कैरेक्टर्स को फिल्म में लिया है। पहला छोटा बच्चा, जिसे सलमान ने प्ले किया है और दूसरा बाप का, जो सोहेल खान कर रहे हैं।"

Bollywood Tadka

 बता दें कि 'लिटिल ब्वॉय' हॉलीवुड फिल्म है और 'ट्यूबलाइट' को इसकी कॉपी बताया जा रहा है। केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है, "भाईजान सलमान खान लल्लू टाइप आदमी की क्या जबरदस्त एक्टिंग की है। भाई ऑस्कर पक्का है। किसने कहा था ये रोल करने को।?      

    Bollywood Tadka                                             

:

salman khantubelightKRK

loading...