बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण का फेमिना मैगजीन के कवर पेज पर बोल्ड लुक सामने आया है
24 Jul, 2017 04:07 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण का फेमिना मैगजीन के कवर पेज पर बोल्ड लुक सामने आया है लेकिन वह इस मैगजीन के कवर पेज पर अगले महीने नजर आने वाली हैं। सोशल साइट पर उनका लुक काफी वायरल हो रहा है। इस मैगजीन में दीपिका ने ब्लैक नैट ड्रैस पहनी हुई है जिसमें वह बेहद हॉट लुक में नजर आ रही हैं।
मैगजीन के इस संस्करण में उन महिलाओं के बारे में भी पढ़ने को मिलेगा जो अपनी मेहनत के बलबूते स्टारडम को छू रही हैं और लोगों को भी प्रेरित कर रही हैं। दीपिका अक्सर ही पत्रिकाओं के लिए फोटोशूट करवाती रहती हैं।
इससे पहले दीपिका ने ‘मैक्सिम’ मैगजीन के लिए बेहद ही हॉट फोटोशूट कराया था जिसमें वह स्वप्निल शिंदे का डिजाइन किया हुआ सादे रंग के टू-पीस सूट में नज़र आई थीं।
बता दें कि इसके अलावा दीपिका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पद्मावति’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म को मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली डायरैक्ट कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।