main page

रोमांस अस्थायी होता है और प्यार सदा रहता है: ऋतिक

Updated 09 January, 2017 09:55:25 AM

अभिनेता ऋतिक रोशन का मानना है कि रोमांस कुछ वक्त के लिए होता है जबकि मोहब्बत हमेशा के लिए होती है।  42 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह इस बात में यकीन नहीं रखते हैं

मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन का मानना है कि रोमांस कुछ वक्त के लिए होता है जबकि मोहब्बत हमेशा के लिए होती है।  42 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह इस बात में यकीन नहीं रखते हैं कि प्यार अंधा होता है।  वह संजय गुप्ता निर्देशित ‘काबिल’ में नजर आएंगे।  

ऋतिक ने कहा, ‘‘ प्यार अंधा नहीं होता है बल्कि रोमांस अंधा होता है। रोमांस बहुत खतरनाक चीज है क्योंकि यह एक भ्रम है और आप एेसी चीजें देखेंगे और सुनेंगे और वास्तव में नहीं होती हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘ रोमांस के बाद जो रहता है वो प्यार होता है और यह अंधा नहीं होता है।’’  अभिनेता ने रिश्तों में उतार-चढ़ाव को साझा किया लेकिन कहा कि रोमांस का विचार अब भी वही है जो तब था जब उन्होंने प्यार के अहसास को समझना शुरू किया था।  ऋतिक ने कहा कि वह उन नकरात्मक बातों से परेशान नहीं होते हैं जो लोग उनके बारे में कहते हैं और सकारात्मक जिंदगी बिताने का मंत्र उन्होंने अपनाया है। 

:

Hrithik RoshanLove

loading...