main page

जब प्रिंसिपल की बेटी को 'किस' करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए लव त्यागी, फिर...

Updated 29 December, 2017 03:54:13 PM

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 इस बार के कंटेस्टेंट्स के कारण यह शो विवादों से भरा रहा है। वूट के वीडियो में अब हर कोई अपनी निजी ज़िन्दगी के बारे में बात करते नज़र आ रहा है। इस वीडियो में आकाश डडलानी, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा अपने स्कूल के दिनों को याद करते है। प्रियांक कहते है कि स्कूल के दिनों में वो काफी फ़्लर्ट थे और उनपर काफी लड़कियां लट्टू हुआ करती थी।

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 इस बार के कंटेस्टेंट्स के कारण यह शो विवादों से भरा रहा है। वूट के वीडियो में अब हर कोई अपनी निजी ज़िन्दगी के बारे में बात करते नज़र आ रहा है। इस वीडियो में आकाश डडलानी, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा अपने स्कूल के दिनों को याद करते है। प्रियांक कहते है कि स्कूल के दिनों में वो काफी फ़्लर्ट थे और उनपर काफी लड़कियां लट्टू हुआ करती थी। वहीं, उन्हें घर पर काफी ब्लेंक कॉल्स आया करते थे। इस वजह से उन्होंने एक लड़की को काफी डांट भी सुनाई थी। कुछ दिनों पहले विकास गुप्ता ने यह बात रिविल की थी कि कैसे उनके स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें उनकी बेटी के साथ किस करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसके बाद उनके प्रिंसिपल ने सेक्स एजुकेशन का ज्ञान मिला था।

ऐसा ही कुछ लव त्यागी के साथ भी हुआ। उन्होंने बताया था कि स्कूल में काफी फ़्लर्ट हुआ करते थे। वो एक लड़की के तरफ काफी आकर्षित हुए थे। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। खाली क्लासरूम देखकर दोनों ने एक दूसरे को ‘किस’ करने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी यह चोरी प्रिंसिपल ने पकड़ ली। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि स्कूल की प्रिंसिपल की बेटी थी जिसे किस करने के चक्कर में उन्हें  काफी कुछ सुनने को मिला था। लेकिन प्रिंसिपल ने उन्हें निकालने की बजाय अपनी बेटी को किसी और स्कूल में ट्रान्सफर कर दिया। 

:

BIGG BOSSLuv Tyagiakash dadlanilife facts

loading...