main page

ब्रेकअप के बाद पहली बार संजय दत्त को लेकर माधुरी दीक्षित ने दिया बयान, जानें क्या कहा

Updated 26 May, 2018 10:41:34 AM

बाॅलीवुड धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने हाल ही में फिल्म ''बकेट लिस्ट'' के साथ   मराठी फिल्मों में डेब्यू किया। उनकी फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हुई है।

मुंबई: बाॅलीवुड धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने हाल ही में फिल्म 'बकेट लिस्ट' के साथ   मराठी फिल्मों में डेब्यू किया। उनकी फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हुई है। 

Bollywood Tadka

हाल ही में माधुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनके लिए बड़ी कामयाबी है कि लोग उन्हें आज भी देखना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म 'साजन' ने उनकी स्टीरियोटाइप इमेज को भी बदल दिया था।

Bollywood Tadka

इस फिल्म में लोगों ने उन्हें एक अलग किरदार में देखा। लोगों को भी लगा वह कुछ अलग भी कर सकती हैं। माधुरी ने इस फिल्म से जुड़ी बातों को शेयर करते हुए कहा कि जब इसके लिए संजय दत्त को साइन किया गया तब लोगों ने कहा कि संजय तो एक्शन हीरो है।

Bollywood Tadka

उसे रोमांटिक फिल्म में क्यों ले लिया? उससे नहीं होगा, लेकिन जब फिल्म आई तब लोगों ने उन्हें अलग रूप में देखा। फिल्म के डायलॉग और गाने हिट हुए। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि माधुरी जल्द ही फिल्म 'कलंक' और 'टोटल धमाल' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके इलावा वह कलर्स के नए शो 'डांस दीवाने' में जज की भूमिका निभाएंगी।  

 

:

madhuri dixitsanjay duttfilm sajanstatement

loading...