main page

जब बेटी पर आपत्तिजनक बयान देकर फंस गए थे महेश भट्ट, जानें क्या है पूरा मामला

Updated 20 September, 2017 03:21:19 PM

बॉलीवुड डायरैक्टर महेश भट्ट का आज 69 साल के हो गए हैं। महेश भट्ट की दो बेटियों पूजा और आलिया भट्ट के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन उनकी तीसरी बेटी

मुंबई: बॉलीवुड डायरैक्टर महेश भट्ट का आज 69 साल के हो गए हैं। महेश भट्ट की दो बेटियों पूजा और आलिया भट्ट के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन उनकी तीसरी बेटी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में लॉरेन ब्राइट से शादी की थी, जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर किरन भट्ट कर लिया था। दोनों के 2 बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। करियर हो या पर्सनल लाइफ, हर जगह महेश भट्ट का नाम विवादों में आता रहा। 

इसके बाद महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आईं। अभी किरन और महेश भट्ट का तलाक नहीं हुआ था लेकिन उन्होंने सोनी से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। फिलहाल महेश मुस्लिम हैं। सोनी, आलिया और शाहीन भट्ट की मां हैं। इतना ही नहीं महेश अपनी बेटी को लेकर भी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं। 

महेश भट्ट ने उस समय एक बयान देकर सनसनी मचा दी थी जब उन्होंने कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते। हालांकि यह बयान मकुेश ने किसी गलत नीयत से नहीं दिया था लेकिन लोगों को उनका बयान नेक ख्याल नहीं लगा और इसकी काफी आलोचना हुई। उन्होंने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए पूजा भट्ट के साथ किस का एक फोटोशूट कराया जो काफी विवादों में रहा।

विवाद कितने भी रहे हों लेकिन महेश आज भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। महेश का करना है कि रिश्ते भावनाओं का जामा पहनते हैं, उन्हें समाज की नजर से देखा नहीं जा सकता। मैं अपनी बेटी में अपनी मां को देख सकता हूं और एक बेहतरीन दोस्त के रूप में भी।

:

mahesh bhattbirthday

loading...