मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप से मुलाकात...
26 Jul, 2017 07:32 PMमुंबईः मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप से मुलाकात की। इस मुलाकात की एक खूबसूरत तस्वीर मल्लिक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की है।
मल्लिका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि इवाना बहुत शांत हैं। मल्लिका के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आते ही उनकी इस तस्वीर पर लाइक और कमेंट करने वालो का तांता लग गया।
बता दें इवाना चेक मूल की अमेरिकी महिला कारोबारी औप पूर्व फैशन मॉडल हैं। उन्होंने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थी। 1992 में वे एक एक दूसरे से अलग हो गए।
मल्लिका को पिछली बार 2015 में आई बॉलीवुड की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में देखा गया था। इसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और ओम पुरी जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। 2016 में वे एक चीनी फिल्म 'टाइम रेडर्स' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सापों की रानी का किरदार निभाया था। हाल ही में उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था।