बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कल अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन, करन जौह
06 Dec, 2017 02:30 PMमुंबई: बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कल अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन, करन जौहर, सोफी चौधरी और अदिति राव हैदरी जैसे कई सितारे पहुंचे।
इस पार्टी में बिज़नेस टायकून आदर पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला कुछ इस हॉट अंदाज में पहुंचीं। पार्टी के बाद मनीष मल्होत्रा ने ये तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट की और सभी सितारों को धन्यवाद दिया। इस तरह को इंस्टा पर पोस्ट करते हुए मनीष मल्होत्रा ने लिखा- हर रात ऐसी ही होनी चाहिए। मेरे घर आने और इस दिन को इतना खास बनाने के लिए शुक्रिया।
रवीना टंडन भी इस पार्टी में पहुंची थीं। उन्होंने बाद में ये तस्वीर पोस्ट करते हुए मनीष को बर्थडे विश किया। सोफी चौधरी इस पार्टी में इस अंदाज में पहुंची थीं। पार्टी के बाद सोफी चौधरी ने इंस्टा पर ये तस्वीर पोस्ट की।
अभिनेत्री हुमा कुरैशी यहां शॉर्ट ड्रेस में पहुंची। हुमा के साथ ये तस्वीर पोस्ट करते हुए मनीष ने उन्हें इस पार्टी में आने के लिए शुक्रिया कहा।