: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ''मनमर्जियां'' फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म की एक्ट्रैस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर किए हैं। इसमें अभिषेक बच्चन का बिल्कुल अलग अंदाज नजर आ रहा है।
21 Mar, 2018 01:47 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म की एक्ट्रैस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर किए हैं। इसमें अभिषेक बच्चन का बिल्कुल अलग अंदाज नजर आ रहा है। जहां पहले फोटो में विकी कौशल और तापसी पन्नू इंजॉय करते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे। अभिषेक सरदार के लुक में दिख रहे हैं और उन्होंने पगड़ी पहन रखी है। ऐसे में उन्हें सरदार के लुक में देखना उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।
तापसी ने फोटोज शेयर करने के साथ ट्वीट किया, 'अपने मन का नहीं किया तो क्या किया!' इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म इस साल 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। वहीं, विकी ने इन्हीं दो फोटोज को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि जब प्रेम युद्ध हो तो सब सही है।
गौरतलब है कि बॉलिवुड में इसस पहले भी कई दूसरे ऐक्टर्स सरदार के लुक में फैंस को ट्रीट दे चुके हैं। इनमें खुद अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अर्जुन कपूर, सनी देओल जैसे कलाकार शामिल हैं।