रियलिटी शो ''बिग बॉस 11'' की कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी भी अब ग्लैमर की दुनिया में नजर आने वाली हैं। महजबी सिद्दीकी जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। उनके साथ पति आसिम शेख भी दिखेंगे। अपने इस ब्रेक के बारे में महजबी ने कहा, ''हां, मैं और मेरे पति एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है, जल्द यह रिलीज होगी।
23 Feb, 2018 03:42 PMमुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी भी अब ग्लैमर की दुनिया में नजर आने वाली हैं। महजबी सिद्दीकी जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। उनके साथ पति आसिम शेख भी दिखेंगे।
अपने इस ब्रेक के बारे में महजबी ने कहा, 'हां, मैं और मेरे पति एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर रहे हैं।
इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है, जल्द यह रिलीज होगी।' महजबी जिस सिंगर के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं उनका नाम है वासिम शेख। गौरतलब है कि पेशे से संगीतकार वासिम शेख महजबी सिद्दीकी के पति के भाई हैं।
बता दें कि रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में महजबी सिद्दीकी अक्सर बिना मेकअप के नजर आती थीं पर शो से निकलते ही जब उन्होंने अपने मेकओवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं तो उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई। वह अक्सर 'बिग बॉस-11; के कंटेस्टेंट्स के साथ पार्टी करती या ट्रिप पर नजर आती हैं।