गायक मीका सिंह ने ट्वीट कर अपने बड़े भाई उस्ताद शमशेर सिंह के निधन की जानकारी दी। मिका ने सोशल नेटर्विकंग साइट पर अपने भाई के साथ तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी।
09 Oct, 2017 11:50 AMनई दिल्ली: गायक मीका सिंह ने ट्वीट कर अपने बड़े भाई उस्ताद शमशेर सिंह के निधन की जानकारी दी। मिका ने सोशल नेटर्विकंग साइट पर अपने भाई के साथ तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी।
मीका सिंह ने लिखा, ‘‘ वाहे गुरु जी दा खालसा वाहे गुरुजी दी फतेह...हमारे परिवार के लिए बेहद दुख भरी खबर, हमारे बड़े भाई उस्ताद शमशेर सिंह जी नहीं रहे।’’ दलेर मेहंदी (शमशेर सिंह के भाई) और उनके भाइयों पर लोगों से पैसे लेकर उन्हें गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने का आरोप लगने के बाद शमशेर सिंह चर्चा में आए थे। पुलिस ने शमशेर पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
इस दुखद समाचार पर पंजाबी सिगर्स ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी ।