main page

डॉन अबू सलेम के साथ थे इस एक्ट्रैस के संबंध, जेल के बाथरूम में भी लगा दिए CCTV कैमरे

Updated 18 January, 2018 04:53:59 PM

एक्ट्रैस मोनिका बेदी अाज 42 साल की हो गई हैं। मोनिका बेदी की लाइफ का सबसे बड़ा सच यही रहा कि उनके रिश्ते अंडरवर्ल्ड डॉन से रहे हैं। उन्होंने 1994 में फिल्म ''मैं

मुंबई: एक्ट्रैस मोनिका बेदी अाज 42 साल की हो गई हैं। मोनिका बेदी की लाइफ का सबसे बड़ा सच यही रहा कि उनके रिश्ते अंडरवर्ल्ड डॉन से रहे हैं। उन्होंने 1994 में फिल्म 'मैं तेरा आशिक' से हिंदी फिल्मों में करियर शुरू किया था। 

Bollywood Tadka

उनकी बतौर एक्ट्रैस पहली बड़ी फिल्म 'सुरक्षा' थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान थे। हिंदी के अलावा उन्होंने तेलुगु, तमिल फिल्मों में भी काम किया। बॉलीवुड की उनकी चर्चित फिल्मों में 'आशिक मस्ताने', 'तिरछी टोपीवाले', 'जंजीर', 'जानम समझा करो', 'जोड़ी नंबर 1' हैं। 

मोनिका बेदी को उनके करियर से ज्यादा लोग कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जानते हैं। फर्जी पासपोर्ट मामले में मोनिका भोपाल की ISO जेल में रही हैं। यहां उनके बाथरूम में CCTV कैमरा लगाने की बात भी सामने आई थी। 

Bollywood Tadka
बता दें कि 2005 में मोनिका को जब भोपाल जेल में लाया गया तो एमपी पुलिस के कई अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी उनकी जेल के पास लगवा ली थी। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि हर दिन एक पुलिस अधिकारी मोनिका के लिए भोपाल की एक थ्री स्टार होटल से उनकी पसंद की खाना लाता था और साथ में डिनर करता था।

Bollywood Tadka
2005-06 के दौरान भोपाल की सेंट्रल जेल के जेलर रहे पुरुषोत्तम सोमकुंवर पर कांग्रेस ने मोनिका बेदी के बाथरूम में कैमरे लगाने और उनका अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप लगाए थे। बाद में सोमकुंवर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंड किया गया। अबु सलेम को 2001 के फर्जी पासपोर्ट मामले में भी दोषी ठहराया गया था। सितंबर 2002 में नकली दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल जाते वक्त सलेम के साथ मोनिका को भी गिरफ्तार किया गया। 

:

monica bedibirthdayCCTV

loading...