main page

Omg! जब एक बंदर ने बॉलीवुड की इस हसीना को जड़ा थप्पड़, तो...

Updated 30 December, 2016 01:37:09 PM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बचपन की एक ऐसी बात का खुलासा किया है, जिसे

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बचपन की एक ऐसी बात का खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जब बात बचपने से जुड़े किस्सों पर छिड़ी तो भला हमारे बॉलीवुड प्रियंका इसमें कैसे पीछे रहती।

झट से प्रियंका ने भी अपने बचपन की एक कॉमेडी कहानी दर्शको के बीच शेयर कर दी।  जब प्रियंका से उनकी बचपन की यादों के बारे में पूछा, तो इस पर प्रियंका ने शर्माते हुए एक घटना का जिक्र किया और बताया कि किस तरह स्कूल के दिनों में एक बंदर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

जी हां, अपने बचपन की यादों को शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि किस तरह बचपन में स्कूल से घर लौटते समय उन्होंने एक बंदर को पेड़ से लटकते देखा और हंस पड़ीं। उनकी इस हरकत को देखकर बंदर अचानक नीचे आया और इससे पहले कि वह कुछ सोच पातीं, बंदर ने उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया और आराम से चलता बना। इस वाकया सुनकर सेट पर मौजूद तमाम दर्शकों की हंसी छूट पड़ी। 

:

monkeyslappedpriyanka chopra

loading...