टीवी एक्ट्रेस मोनी राॅय अपनी तस्वीरों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मौनी के लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो जाती है। हाल ही में एक बार फिर से मौनी की फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई हैं।
28 Apr, 2018 05:07 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस मोनी राॅय अपनी तस्वीरों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मौनी के लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो जाती है। हाल ही में एक बार फिर से मौनी की फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई हैं।
इस दौरान मौनी ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों लुक में नजर आईं। तस्वीरों में वह बेहद हॉट और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।
अपने खूबसूरत तस्वीरों को मौनी ने फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि उनकी फिल्मों के बारे में बात करें तो मौनी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह अक्षय कुमार की नई फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
इस फिल्म में मौनी अक्षय के अॉपोजिट नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। 'गोल्ड' के बाद मौनी रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।