main page

सूबेदार जोगिंदर सिंह का म्यूजिक न्यूयार्क में होगा रिलीज

Updated 23 March, 2018 12:10:40 AM

पंजाबी सिनेमा के इतिहास में एक और सुनहरी पन्ना जड़ने जा रही पंजाबी फिल्म ''सूबेदार जोगिन्द्र सिंह'' का म्यूजिक पंजाबी फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री की शान में ओर विस्तार कर रहा है। ''सूबेदार जोगिंदर सिंह'' पंजाबी की ऐसी पहली फिल्म बनने जा रही है, जिस का संगीत सात समुंदर पार न्यूयार्क की सबसे चर्च

चंडीगढ़: पंजाबी सिनेमा के इतिहास में एक और सुनहरी पन्ना जड़ने जा रही पंजाबी फिल्म 'सूबेदार जोगिन्द्र सिंह' का म्यूजिक पंजाबी फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री की शान में ओर विस्तार कर रहा है। 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' पंजाबी की ऐसी पहली फिल्म बनने जा रही है, जिस का संगीत सात समुंदर पार न्यूयार्क की सबसे चर्चित जगह 'टाइम्स स्क्वेयर' न्यूयार्क में 24 मार्च को रिलीज हो रहा है। 

हमेशा चर्चा में रहने वाली इस जगह पर फिल्म के हीरो और गायक गिप्पी ग्रेवाल अपना गीत 'इश्क का तारा' रिलीज करेंगे। गिप्पी ग्रेवाल और रमन‌ रुमाना की तरफ से गाए और हैप्पी रायकोटी के लिखे इस गीत का संगीत जस्‍सी कत्‍याल ने दिया है। यह फिल्म का दूसरा गीत होगा, इससे पहले फिल्म का पहला गीत 'गल्ल दिल दी' रिलीज हुआ था। इस गीत को गिप्पी ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला और राजवीर जवन्दा ने आवाज दी है। यह गीत सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि 6 अप्रैल को रिलीज हो रही यह फिल्म अपने शूटिंग समय से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। पंजाब के साथ संबंधित शहीद सूबेदार जोगिंदर सिंह की ज़िंदगी पर बनी यह फिल्म 1962 में भारत और चीन दरमियान बर्मा में हुई लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में सूबेदार जोगिंदर सिंह ने देश की पहली सिख रेजीमेंट के सिर्फ़ 25 जवानों के साथ मिल कर चीन के लगभग 1 हज़ार फौजियों का सामना किया था। परमवीर चक्र के साथ सम्मानित किए जा चुके सूबेदार जोगिंदर सिंह की इस बायोपिक में गिप्पी ग्रेवाल के साथ हरीश वर्मा, गग्गू गिल, कुलविन्दर बिल्ला, रौशन प्रिंस, राजवीर जवन्दा, जग्गी सिंह, जोर्डन संधू, चरन सिंह और सरदार सोही समेत कई कलाकार नजर आएंगे। निर्माता सुमित सिंह और निर्देशक सिमरजीत सिंह की इस फिल्म का दर्शकों के साथ-साथ पंजाबी सिनेमा के साथ जुड़े सैंकड़ों लोग भी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। यह पहली पंजाबी फिल्म होगी जिस की सारी शूटिंग पंजाब से बाहर राजस्थान, हिमाचल, शिमला, लद्दाख और मेघालय में की गई है। करोड़ों रुपए की लागत के साथ बनी इस फिल्म को जल्दी ही हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।

पहली फिल्मों का म्यूजिक भी रहा है हिट
गिप्पी की आखिरी रिलीज हुई दो फिल्में 'मंजे बिस्तरे' और 'लखनऊ सैंट्रल' है। इनका संगीत काफी पसंद किया गया था। मजेदार बात यह है कि 'मंजे बिस्तरे' फिल्म का संगीत भी सागा म्यूजिक के बैनर तले ही रिलीज हुआ था। फिल्म के गीतों 'दुबई वाले शेख', 'वेख के हसदी' के टाइटल ट्रैक 'मंजे बिस्तर' को अब भी काफी सुना जाता है। वहीं  बॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद 'लखनऊ सैंट्रल' का म्यूजिक पंजाबी श्रोतों को खूब पसंद आया था। गिप्पी ने खुद इस फिल्म के गीत 'कावां कावां' को आवाज दी थी। 

:

pollywoodsubedar joginder singhmusic launchtime squarenew york

loading...