main page

मुस्लिम पिता ने कायम की मिसाल, बेटी की शादी में दान कर दी गाय

Updated 04 June, 2018 12:33:38 PM

हमारे भारत देश में गाय को माता माना जाता हैं। हाल ही में गाय को लेकर एक खबर सामने आई है। सोनीपत में एक व्यक्ति ने बड़ी मिसाल कायम की है। यहां एक मुस्लिम पिता ने अपनी बेटी की शादी में गाय दान की है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

मुंबई: हमारे भारत देश में गाय को माता माना जाता हैं। हाल ही में गाय को लेकर एक खबर सामने आई है। सोनीपत में एक व्यक्ति ने बड़ी मिसाल कायम की है। यहां एक मुस्लिम पिता ने अपनी बेटी की शादी में गाय दान की है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

 

जानकारी के अनुसार सोनीपत के खरखौदा निवासी मुहम्मद नूर खां मूल रूप से उत्तर प्रदेश (रामपुर जिले की फुहार तहसील स्थित गांव गडरी वाला मजरा) के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी बेटी का निकाह उत्तराखंड के किला खेड़ा गांव निवासी पप्पू खां के साथ रविवार को संपन्न कराया। नूर खां ने इस निकाह में गाय और 51 सौ रुपए श्री श्याम सेवा धाम गोशाला, हसनगढ़ में दान किए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी गुलशाना खां बचपन से ही गायों को रोटी खिलाती आ रही है। आज भी यह उसकी दिनचर्या में शामिल है। कोई मजहब दूसरे मजहब को नीचा दिखाने का काम नहीं करता।

 

 

Bollywood Tadka

 

मेरी सोच है कि अपने धर्म के सम्मान के साथ-साथ दूसरे धर्मों का भी आदर व सम्मान करें, इसीलिए मेरी इच्छा थी कि अपनी बेटी के निकाह में गाय दान करूं। गोदान के अवसर पर मौजूद गो भक्त संत गोपालदास ने कहा कि अच्छे लोग हर जाति व हर धर्म में हैं। उन्होंने कहा कि बेटी और गाय में कोई फर्क नहीं होता। उन्होंने इस पर साबरी परिवार को बधाई दी और कहा कि कोई भी मजहब किसी से बैर रखना नहीं सिखाता। आज एक मुस्लिम परिवार की शादी में गोदान करना खुद उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। श्री श्याम सेवा धाम गोशाला, हसनगढ़ के उपप्रधान संजय दहिया ने भी इस पर खुशी जताई तथा भविष्य में ऐसे और लोगों को भी आगे आने को कहा।
 

:

Muslim fatherdaughter weddingcow

loading...