टीवी और बॉलीवुड एक्टर नरेंद्र झा का 14 मार्च को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। हाल ही में रविवार को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन कॉम्प्लेक्स में प्रार्थना सभा रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे। इसमें आशुतोष गोवारिकर, के के मेनन, रजा मुराद, मोहित रैना, सु
19 Mar, 2018 12:45 PMमुंबई: टीवी और बॉलीवुड एक्टर नरेंद्र झा का 14 मार्च को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। हाल ही में रविवार को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन कॉम्प्लेक्स में प्रार्थना सभा रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे।
इसमें आशुतोष गोवारिकर, के के मेनन, रजा मुराद, मोहित रैना, सुशांत सिंह, अमित बहल, नीतू चंद्रा और मनोज जोशी पहुंचे। सभी स्टार्स ने नम आंखों से उन्हें याद किया।
बीते कुछ समय में बॉलीवुड के कई नायाब हीरे हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। जिसमें पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी उसके बाद शम्मी आंटी का नाम शामिल है।
अब नरेंद्र झा का जाना बहुत बड़ी क्षति है। नरेंद्र झा ने कई सारे ऐसे रोल निभाए जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि नरेंद्र झा मुख्य रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। परिवार से जुड़े सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, नरेन्द्र झा की मौत वाडा स्थित उनके फार्म हाउस पर 14 मार्च सुबह 5 बजे हुई। फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अपने फार्म हाउस पहुंचे थे, जहां यह घटना घटी।