main page

‘मुबारकां’ में नेहा शर्मा भी आएंगी नजर

Updated 30 November, 2016 10:22:30 AM

अनीस बज्मी फिल्म ‘मुबारकां’ में अभिनेत्री नेहा शर्मा भी नजर आएंगी। उनके अलावा इस फिल्म में अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डी क्रूज हैं।

मुंंबई: अनीस बज्मी फिल्म ‘मुबारकां’ में अभिनेत्री नेहा शर्मा भी नजर आएंगी। उनके अलावा इस फिल्म में अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डी क्रूज हैं।  

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर नेहा का एक वीडियो साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी। वीडियो में फिल्म के निर्देशक और अर्जुन खुद भी नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने लिखा, ‘‘ अंदाजा लगाएं...कौन हमारे साथ जुड़ रहा है...देखिए वह कितनी खुश है..आपका स्वागत है। ’’  

नेहा ने बताया कि फिल्म में वह विशेष भूमिका में हैं...जिसकी शूटिंग उन्होंने चंडीगढ़ में पूरी कर ली है। नेहा ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं ‘मुबारकां’ के साथियों के साथ...और फिल्म के लिए मेरी शूटिंग पूरी हो गई। ’’  उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘‘हर नए सफर की शुरूआत करके खुशी का एहसास होता है..एक विशेष भूमिका जो कि वास्तव में खास है। ’’ 

:

arjun kapoorsetlifemubarakanNeha Sharma

loading...