बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर जल्द ही फिल्म ''भावेश जोशी सुपरहीरो'' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक रियल लाइफ सुपरहीरो की भूमिका में नजर ...
14 May, 2018 10:30 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर जल्द ही फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक रियल लाइफ सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे। हर्षवर्धन कपूर की यह दूसरी है और जल्द ही रिलीज होने वाली है। अपनी इस फिल्म को लेकर हर्षवर्धन कपूर काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
हर्षवधर्न कपूर की आने वाली फिल्म सुपरहीरो का नया गाना च्यवनप्राश रिलीज हो गया है। इस गाने के लिए हर्षवधर्न कपूर के कजिन भाई एक्टर अर्जुन कपूर को चुना गया है। अर्जुन कपूर इस गाने में एक बार फिर एनर्जेटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भावेश जोशी' में अर्जुन एक विशेष गाने 'च्यवनप्राश' में दिखे हैं। निर्माताओं के अनुसार इस फिल्म में अर्जुन कपूर के विशेष गीत का विचार हर्षवर्धन के पिता अनिल कपूर का था।
मोटवानी ने एक बयान में कहा, अनिल सर का अर्जुन कपूर को इस गाने में लेने का सुझाव काफी अच्छा था। हर्षवर्धन और अर्जुन ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, इस गाने का निर्देशन वैभवी मर्चेंट ने बेहतरीन तरीके से किया है, फराह खान का पैर टूटने के बाद अंतिम समय में वह इस गाने के निर्देशन के लिए आयीं।