main page

शाहरुख की 'राधा' बनीं अनुष्का, रिलीज हुआ 'जब हैरी...' का FIRST SONG

Updated 21 June, 2017 10:19:37 PM

पिछले काफी समय से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के फैन ''जब हैरी मेट सेजल'' का इंतजार...

मुंबईः पिछले काफी समय से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के फैन 'जब हैरी मेट सेजल' का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म के मेकर्स लगातार मिनी ट्रेलर लॉन्च कर रहे हैं। इन मिनी ट्रेलर में शाहरुख और अनुष्का की गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। 

इस फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना 'मैं बनी तेरी राधा' रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख हर बार की तरह अपनी इस फिल्म का भी अलग अंदाज में प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म की टीम ने एक प्रतियोगिता शुरू की थी जिसमें शाहरुख उस शहर का दौरा करेंगे जहां सबसे ज्यादा सेजल नाम की लड़कियां या महिलाएं रहती हैं। शाहरुख ने ऐसा ही किया।

 


बता दें कि शाहरुख चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इस गाने की झलक पहले ही फैंस को दिखा चुके हैं। वहीं इस गाने की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों स्टार्स हाथ में जैकेट लिए मस्ती करते दिख रहे हैं।

इसमें शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं। शाहरुख और अनुष्का की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ दिख चुके हैं। वैसे दोनों जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म में भी साथ दिखेंगे। 'जब हैरी मेट सेजल' में किंग खान हरिंदर सिंह नेहरा नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। 

:

Shahrukh Khanjab Harry Met Sejalnew songrelease

loading...