main page

ओम पुरी के फ्लैट में मिली उनकी न्यूड बॉडी- पोस्टमॉर्टम में सिर पर डेढ़ इंच का गड्ढा...

Updated 07 January, 2017 11:44:08 AM

ओम पुरी का शुक्रवार सुबह संदेहास्पद हालात में निधन हो गया। वो 66 साल के थे।

मुंबई- ओम पुरी का शुक्रवार सुबह संदेहास्पद हालात में निधन हो गया। वो 66 साल के थे। उन्होंने 100 से ज्यादा हिंदी और 20 हॉलीवुड मूवी में काम किया था। सूत्रों के मुताबिक, ओमपुरी की न्यूड डेड बॉडी उनके फ्लैट में किचन के करीब मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुरी के सिर के ऊपरी हिस्से में डेढ़ इंच गहरा गड्ढा मिला है। गुरुवार रात पुरी की पत्नी नंदिता से काफी बहस हुई थी। नंदिता बेटे ईशान के साथ अलग रहती हैं। आपको बता दें कि गुरुवार शाम ओम पुरी फिल्म प्रोड्यूसर खालिद किदवई के साथ थे। किदवई ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी। "वे नंदिता (पत्नी) के घर गए। यहां वो बेटे ईशान से मिलने आए थे। नंदिता से उनकी काफी बहस हुई। नीचे उतरकर उन्होंने ईशान को फोन किया, लेकिन वो किसी पार्टी में था। फिर वो गाड़ी में ही उसका इंतजार करने लगे। इस बीच उन्होंने ड्रिंक भी लिया।" किदवई के मुताबिक, "इसके बाद वो मुझे लेकर मनोज पाहवा के घर भी गए थे। वहां भी उनकी किसी से पैसों को लेकर बहस हुई। चूंकि मैं बाहर था, इसलिए ये नहीं पता कि बहस किससे हुई। बाहर आए तो काफी भावुक थे।" "इसके बाद मैंने उन्हें घर छोड़ा। रास्ते में मैंने देखा तो उनका पर्स मेरी कार में गिर गया था। पर्स देने के लिए सुबह उनके ड्राइवर को फोन किया तो उसने बताया कि वो दरवाजा नहीं खोल रहे है।" सूत्रों के मुताबिक, नंदिता ने पुरी की मौत के लिए खालिद और ड्राइवर मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने खालिद से शुक्रवार रात ओशिवारा थाने में करीब दो घंटे पूछताछ की। ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी। खबरों के मुताबिक, पुरी के सिर के ऊपरी हिस्से में डेढ़ इंच का गड्ढा मिला है। सिर में कई जगह ब्लड क्लॉटिंग है। किचन के पास जहां उनकी न्यूड बॉडी थी, वहां काफी गंदगी भी मिली है। उनके पड़ोसियों के मुताबिक, ओम गुरुवार शाम एक फिल्म की शूटिंग खत्म कर घर लौटे थे। शुक्रवार सुबह उनके ड्राइवर ने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खोले जाने पर ड्राइवर ने ही स्थानीय ओशिवारा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल में शबाना आजमी, सुशांत सिंह और अशोक पंडित मौजूद थे।
:

om purimumbaiPostmatam

loading...