main page

होली के मौके पर इस धार्मिक ट्रिप पर निकला ये टीवी कपल

Updated 16 March, 2017 10:50:05 AM

टी.वी एक्टर शरद मल्होत्रा और पूजा बिश्ट रिलेशनशिप में हैं।

मुंबई: टी.वी एक्टर शरद मल्होत्रा और पूजा बिश्ट रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों में नजदीकियां काफी बढ़ गई है। सोशल साइट इंस्टाग्राम पर दोनों के साथ की कई तस्वीरें इस बात की पुष्टि भी करती हैं। लेकिन वैलेंटाइन्स डे के मौके पर शरद ने खुद ही बात को जग जाहिर कर दिया था। इसके अलावा दोनों ने इस बार होली के मौके पर नाशिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। पूजा बिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर के बाहर की तस्वीर और वीडियो को शेयर किया है जिसमें शरद और पूजा भगवान शिव के मशहूर रूप ‘नटराज’ के पोज में नजर आ रहे हैं। 

https://www.instagram.com/p/BRnvG4FgOTK/?taken-by=bishtpooja

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा कई दिनों से साथ होने के बाद अब अलग हो गए है। उनके फैंस ने दोनों को किसी दूसरे के साथ देखने की कल्पना तक नहीं होगी। मगर धीरे-धीरे चीजें बदल गईं और दिव्यांका को सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के अपने को-स्टार विवेक दहिया रूप में एक नया प्यार मिला। इस प्यार के गलियारे में नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने पिछले साल एक दूसरे से शादी कर ली। 

:

pooja bishtsharad malhotrareligious tripHoli celebrations

loading...