main page

श्रीदेवी की करीबी ने शेयर की मौत की वजह, सोशल मीडिया पर हुई Viral

Updated 25 February, 2018 07:46:06 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी के निधन से पूरा भारत सदमे में है। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का शव रात 1 बजे प्राइवेट जेट से भारत लाया जाएगा। जिसके बाद कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्रिटी की एक करीबी पियाली गांगुली ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी के निधन से पूरा भारत सदमे में है। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का शव रात 1 बजे प्राइवेट जेट से भारत लाया जाएगा। जिसके बाद कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्रिटी की एक करीबी पियाली गांगुली ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने श्रीदेवी की मौत की वजह बताई है। 

Bollywood Tadka

उन्होंने लिखा है कि श्रीदेवी को अपनी नेचुरल ब्यूटी पर कभी यकीन नहीं रहा। उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं। इसका उनपर काफी प्रेशर था। उन्होंने आगे बताया कि खूबसूरत दिखने का यही दबाव उनकी मौत का कारण बना।

Bollywood Tadka

इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया। अब पियाली का यह पोस्ट सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। श्रीदेवी के पति ने उन्हें पूरी आजादी दे रखी थी। कई सारी प्लास्टिक सर्जरी के कारण वो 54 की उम्र में भी 40 की दिखती थीं। 

Bollywood Tadka

पियाली ने लिखा, फैंस चाहते थे कि वो हमेशा खूबसूरत दिखें। जब मैं उनसे 5 साल पहले मिली थी तो वो बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। उन पर हमेशा वजन मेनटेन करने का प्रेशर रहा। वो यह सुनिश्चित करती थीं कि उनके चेहरे पर झुर्रियां ना पड़ें।

Bollywood Tadka

पियाली ने कहा, 'वो हमेशा अपनी सर्जरी को लेकर कैलिफोर्निया के एक क्लिनिक में जाती रहती थीं। उनके पति जो उनसे बहुत प्यार करते थे। उन्हें श्रीदेवी को रोकना चाहिए था।  पियाली के इस पोस्ट से सोशल साइट पर हंगामा मचा हुआ है।

Bollywood Tadka

बता दें कि पियाली के इस पोस्ट को सोशल साइट यूजर्स ने झूठा और बकवास बताया है। पहले भी यह खबरें आ चुकी हैं कि श्रीदेवी ने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

Bollywood Tadka


 

:

sridevi deathpiyali gangulyopinion letter

loading...