main page

न्यूड सीन देकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने मचा दी थी खलबली, लोग कहते थे अडल्ट एक्ट्रैस

Updated 01 November, 2017 11:44:27 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस पद्मिनी कोल्हापुरे आज अपना 51वां बर्थडे मना रही है। पद्मिनी ने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्मों में काम किया है। पद्मिनी बचपन से ही गाना गाती थी और अपना करियर एक सिंगर के रूप में बनना चाहती थीं। वो अपनी बहन के साथ कोरस में गाना गाया करती थीं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस पद्मिनी कोल्हापुरे आज अपना 51वां बर्थडे मना रही है। पद्मिनी ने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्मों में काम किया है। पद्मिनी बचपन से ही गाना गाती थी और अपना करियर एक सिंगर के रूप में बनना चाहती थीं। वो अपनी बहन के साथ कोरस में गाना गाया करती थीं। उन्होंने यादों की बारात फिल्म में भी गाया था। ब्लाकबस्टर फिल्म ‘प्रेम रोग’ से पद्मिनी काफी पॉपुलर हो गईं थीं। दरअसल, उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई एसे रोल किए जिससे लोगों ने उन्हें अडल्ट एक्ट्रैस कहना शुरू कर दिया था।

Bollywood Tadka

1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘गहराई’ में पद्मिनी ने एक न्यूड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। इतना ही इसी साल आई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में भी पद्मिनी ने एक लंबा रेप सीन दिया। जिसके बाद लोगों ने पद्मिनी कोल्हापुरे अडल्ट एक्ट्रैस का तमगा दे दिया। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इन फिल्मों की सफलता को देखते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे काफी खुश हुईं।

Bollywood Tadka

लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें एहसास हुआ कि इस तरह की फिल्में कर ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में कामयाब नहीं रह पाएंगी। पद्मिनी को लेकर लोगों के मन में धारणा बदल रही थी।

Bollywood Tadka

जब इस बात का अहसास पद्मिनी को हुआ तो वो इस तरह के सीन करने से बचने लगी। हालांकि डायरैक्टर्स लगातार इस तरह की फिल्में लेकर उनके पास आते रहें। लेकिन वो हर फिल्म को ठुकराती चली गईं।

Bollywood Tadka

:

Padmini Kolhapurebirthday specialprem rog

loading...