main page

सिंगर पंकज उधास को पहले स्टेज शो के लिए मिले थे इतने रुपए

Updated 17 May, 2018 12:21:26 PM

बॉलीवुड सिंगर पंकज उधास आज अपना 67वां बर्थडे मना रहे हैं। पंकज का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जीतपुर में हुआ था। पंकज के पिता एक किसान थे। इसके अलावा उनके दोनों भाई भी सिंगर थे। ''चांदी जैसा रंग है तेरा'' गीत से पंकज को पॉपुलैरिटी मिली। पंकज उधास ने कई सारी मधुर नगमें और गजलें गाईं हैं। उन्होंने अपनी सबसे पहली स्टेज परफॉर्मेंस में राष्ट्रभक्ति गीत ''ऐ मेरे वतन के लोगों'' गाया था। इस गाने के लिए ऑडियंस से उन्हें 51 रुपये मिले थे।

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर पंकज उधास आज अपना 67वां बर्थडे मना रहे हैं। पंकज का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जीतपुर में हुआ था। पंकज के पिता एक किसान थे। इसके अलावा उनके दोनों भाई भी सिंगर थे।

 

Bollywood Tadka

 

'चांदी जैसा रंग है तेरा' गीत से पंकज को पॉपुलैरिटी मिली। पंकज उधास ने कई सारी मधुर नगमें और गजलें गाईं हैं। उन्होंने अपनी सबसे पहली स्टेज परफॉर्मेंस में राष्ट्रभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाया था। इस गाने के लिए ऑडियंस से उन्हें 51 रुपये मिले थे।

 

Bollywood Tadka


पंकज के दोनों भाई मनहर उधास और निर्मल उधास भी गायक थे। मनहर उधास ने बॉलीवुड में सुपरहिट गाने गाए हैं। पंकज ने संगीत नाट्य एकेदमी में तबले की बारीकियां सीखीं। इसके बाद उन्होंने वोकल्स में क्लासिकल की ट्रेनिंग ली।

 

Bollywood Tadka

 

पंकज द्वारा शराब पर गाई हुई कई सारी गजलें आज भी काफी प्रचलित हैं। पंकज ने फारिदा से शादी की। इस शादी से उनकी तीन बेटियां हैं। पंकज ने आदाब अर्ज है नाम से एक टैलेंट हंट शो भी चलाया था जो सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित किया गया था।

 

Bollywood Tadka


बता दें कि पंकज उधास अब कम गाने गाते हैं और बहुत साधारण जीवन जीते हैं। पंकज नियमित रूप से रोज 6-7 अखबार पढ़ते हैं और खुद को फिट रखने के लिए योगा और कसरत करते हैं। संगीत के लिए दिए गए शानदार योगदान के लिए साल 2006 में भारत सरकार ने पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया।

:

Pankaj Udhasbirthday special

loading...