रियालिटी स्टार पेरिस हिल्टन इन दिनों खुद से चार साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी करने के कारण चर्चा में हैं। साथ ही उनके लीक हुए वीडियो की चर्चा भी चल पड़ी हैं।
03 Jan, 2018 02:26 PMमुंबई: रियालिटी स्टार पेरिस हिल्टन इन दिनों खुद से चार साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी करने के कारण चर्चा में हैं। साथ ही उनके लीक हुए वीडियो की चर्चा भी चल पड़ी हैं।
बता दें कि पेरिस हिल्टन का 2003 में एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था, जिसमें वे अपने पूर्व बॉयफ्रेंड रिक सलोमॉन के साथ थीं। उस समय पेरिस की उम्र सिर्फ 18 साल थी। 'वन नाइट इन पेरिस' नाम के एक वीडियो को पैसे कमाने के लिए बिना उनकी इजाजत के बेचा गया था।
पिछले साल अगस्त में पेरिस ने इस वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, जब मैंने इस वीडियो के बारे में सुना था तो मैं वाकई बहुत आहत हो गई. मैं डिप्रेशन में थी। कभी मैंने इस वीडियो से एक डॉलर तक नहीं कमाया।
ये आखिरी चीज थी जो मैं खुद से अलग करना चाहती थी। अब मुझे हमेशा उस सब के लिए जज किया जाता रहेगा, जो रिक सलोमॉन और मेरे बीच प्राइवेट मोमेंट्स में हुआ।
हाल ही में पेरिस हिल्टन ने खुद से चार साल छोटे बॉयफ्रेंड एक्टर-मॉडल क्रिस जिल्का से सगाई कर ली। हॉलीवुड का जाना माना नाम पेरिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी।