सोनी टीवी का शो ''पहरेदार पिया की'' विवादों में बना हुआ है। इस शो को लेकर विवादों की शुरुआत एक 9 साल की लड़के की 18 साल की लड़की से शादी करवाने की वजह से शुरू हुई।
18 Aug, 2017 03:51 PMमुंबई: सोनी टीवी का शो 'पहरेदार पिया की' विवादों में बना हुआ है। इस शो को लेकर विवादों की शुरुआत एक 9 साल की लड़के की 18 साल की लड़की से शादी करवाने की वजह से शुरू हुई। इस शो की शिकायत सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को भी की गई जिसके बाद इस शो का टाइम बदलकर रात 10 बजे कर दिया गया।
मेकर्स ने अब एक बड़ा फैसला किया है कि अब शो में एक लीप लाया जाएगा। इस लीप के आने के बाद रतन जिसकी उम्र 9 साल दिखाई गई है वह अब 21 साल का लड़का बन जाएगा, जबकि 18 साल की लड़की अब 30 साल की हो जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक की शादी अभय से हो जाती है, लेकिन इस शादी से अब रतन काफी परेशान हो जाता है। शो के मेकर्स ने इन सारे विवादों से बचने के लिए ही अब सीरियल में यह बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।