main page

'अक्षरा' की भाभी ने दिया बेटी को जन्म, 2 साल पहले की थी ब्वॉयफ्रैंड से शादी

Updated 13 October, 2017 11:47:52 AM

टीवी सीरियल ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' में अक्षरा की बेस्ट फ्रैंड और भाभी के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रैस पूजा जोशी मां बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटी की जन्म दिया है।

मुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की बेस्ट फ्रैंड और भाभी के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रैस पूजा जोशी मां बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटी की जन्म दिया है।

Bollywood Tadka

जिसकी जानकारी पूजा की छोटी बहन दामिनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। पूजा ने हाल ही में प्रेग्नेंसी के दौरान एक फोटोशूट भी कराया था जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। ये पूजा और उनके पति मनीष अरोड़ा का पहला बेबी है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि पूजा ने 2006 में टीवी शो 'धरती की वीर योद्धा: पृथ्वीराज चौहान' से टीवी डेब्यू किया था। शो में उन्होंने बड़ी संयोगिता का रोल प्ले किया था हालांकि कुछ टाइम बाद वो रिप्लेस हो गई थीं। बाद में पूजा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आईं, जिससे उन्हें काफी फेम मिला।

Bollywood Tadka

पूजा ने ब्वॉयफ्रेंड मनीष से 25 नवंबर 2015 में शादी की थी। जो कि एक बिजनेसमैन हैं।

Bollywood Tadka

:

pooja joshiyeh rishta kya kehlata haihina khan

loading...