main page

मेघन मार्कले और प्रिंस हैरी की शादी में इन खास फूलों का होगा इस्तेमाल

Updated 02 April, 2018 01:20:31 AM

प्रिंस हैरी एवं उनकी मंगेतर मेगन मार्कल ने अपनी शादी में फूलों की सजावट के लिए सफेद गुलाब के फूलों को विशेष रूप से चुना है। ये प्रिंस हैरी की दिवंगत मां राजकुमारी ....

लंदन: प्रिंस हैरी एवं उनकी मंगेतर मेगन मार्कल ने अपनी शादी में फूलों की सजावट के लिए सफेद गुलाब के फूलों को विशेष रूप से चुना है। ये प्रिंस हैरी की दिवंगत मां राजकुमारी डायना के पसंदीदा फूल थे। केंसिंग्टन पैलेस ने यह जानकारी दी।

लंदन स्थित फूलों के डिजायनर फिलिप्पा क्रैडॉक इस शाही जोड़े की शादी पर फूलों की साज सजावट का काम करेंगे। इनमें राजकुमारी डायना के पसंदीदा सफेद गुलाब और मेगन के पसंदीदा लाल रंग केपे ओनी के फूल शामिल किये जायेंगे। दोनों की शादी 19 मई को लंदन के विंडसर कैसल में सेंट जॉर्जेस चैपल में होगी और प्रीति भोज सेंट जॉर्जेस हॉल में आयोजित होगा। 

गौरतलब है कि फूलों की डिजायनर फिलिप्पा क्रैड्डैक ने कहा कि इस दंपति ने इस संबंध में उनके साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सब बड़ा मजेदार रहा। उनके साथ काम कर बड़ा मजा आया। सेंट जार्ज चैपल में डिस्प्ले स्थानीय फूलों से तैयार किया जाएगा। उनमें से ढेरों फूल हैरी की दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के विंडसर ग्रेट पार्क और क्राउन एस्टेट से आएंगे।

:

prince harrymeghanbollywoodhollywoodwedding

loading...