इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मलयाली एक्ट्रैस इस बार अपने एक और वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो हवा हवा सॉन्ग गाती नजर आ
06 May, 2018 09:14 PMमुंबईः इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मलयाली एक्ट्रैस इस बार अपने एक और वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो हवा हवा सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। प्रिया का ये वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिया ये गाना ग्रुप में गा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह किसी फंक्शन में हैं, जहां कई लोग उनके साथ इस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। फिल्म मुबारकां का ये गाना रीमेक सॉन्ग है। इसे मीका सिंह और प्रकृति कक्कड़ ने गाया है। गाना अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माया गया है।
बता दें प्रिया प्रकाश का जब भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो उसे वायरल होते देर नहीं लगती। पिछले दिनों अनुष्का-रणबीर के गाने ब्रेकअप सॉन्ग पर प्रिया का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में प्रिया 'मेरे सइयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया' गा रही हैं।