टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा जल्द ही टीवी ही नहीं बल्कि वेब सीरीज में भी दिखने वालें हैं। हाल ही में प्रियांक टीवी एक्ट्रैस तेजस्वनी प्रकाश के साथ स्विटज़रलैंड में हैं। दरअसल, दोनों एक लीडिंग चैनल के लिए स्विस वाले दुल्हनियां ले जाएंगे की शूटिंग कर रहें हैं। इस दौरान वह काफी मस्ती करते हुए नजर आए।
04 Feb, 2018 01:54 PMमुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा जल्द ही टीवी ही नहीं बल्कि वेब सीरीज में भी दिखने वालें हैं। हाल ही में प्रियांक टीवी एक्ट्रैस तेजस्वनी प्रकाश के साथ स्विटज़रलैंड में हैं। दरअसल, दोनों एक लीडिंग चैनल के लिए स्विस वाले दुल्हनियां ले जाएंगे की शूटिंग कर रहें हैं। इस दौरान वह काफी मस्ती करते हुए नजर आए।
खबरों की मानें तो प्रियांक करण की अगली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में नजर आने वाले हैं। इस बात की अफवाह उड़ाने वाली कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 11 की नागिन कंटेस्टेंट अर्शी खान हैं। उन्होंने ही इस बात को हवा दी। लेकिन जब इस बारे में प्रियांक से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया। प्रियांक ने कहा कि उनकी एक केजुअल पार्टी में करण जौहर से मुलाकात हो गई।
बता दें कि प्रियांक ने इस बात की पुष्टि की कि वे एकता कपूर और विकास गुप्ता की वेब सीरीज में जल्दी ही नजर आने वाले हैं। बता दें कि बिग बॉस 11 में मास्टरमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता भी इस पार्टी में मौजूद थे। उन्होंने अपनी इस वेब-सीरीज बारें में भी कई बाते बताई।