main page

प्रियंका चोपड़ा का 'यंग एंड फ्री' गाना हुआ रिलीज

Updated 14 August, 2017 09:13:23 AM

एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में हर दिन कुछ नया आजमा रहीं हैं।

मुंबई: एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में हर दिन कुछ नया आजमा रहीं हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपना नया गाना 'यंग एंड फ्री' रिलीज किया है। इस गाने में उनके साथ विल स्पार्क नजर आ रहे हैं। इस गाने की खासियत ये कि इसे प्रियंका चोपड़ा ने खुद लिखा है। सिंगिंग में अपना हाथ आजमा चुकी प्रियंका ने अब गाना लिखने में भी अपना हुनर तराशा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने यह गाना ऐसे समय में लिखा है, जब उनकी जिंदगी काफी अस्थिर दौर से गुजर रही है। 

बता दें कि इस गाने के बोल से साफ है कि उन्हें इस वक्त आजादी की बहुत जरूरत महसूस हो रही है। प्रियंका के मुताबिक युवा और आजाद रहना हर व्यक्ति की जरूरत होती है। इसके साथ ही गाने के म्यूजिक का क्रेडिट प्रियंका ने विल स्पार्क को देते हुए कहा कि विल के म्यूजिक ने गाने के लिरिक्स में जान डाल दी। 
 

:

Priyanka choprayoung and free

loading...