main page

इस वजह से ऑस्कर अवॉर्ड्स में नहीं पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Updated 05 March, 2018 10:43:33 AM

90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में अब तक कई अवॉर्ड घोषि‍त किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे मौजूद हैं लेकिन पिछले दो साल से इस अवॉर्ड फंक्शन के जरिए सबके दिलों में राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड समारोह से गायब हैं। जी हां इस बार ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में देसी गर्ल प्रियंका नहीं पहुंची हैं।

मुंबई: 90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में अब तक कई अवॉर्ड घोषि‍त किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे मौजूद हैं लेकिन पिछले दो साल से इस अवॉर्ड फंक्शन के जरिए सबके दिलों में राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड समारोह से गायब हैं। जी हां इस बार ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में देसी गर्ल प्रियंका नहीं पहुंची हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में अपनी अनुपस्थिति की वजह का खुलासा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया है। प्रियंका ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उसपर लिखा- ऑस्कर के लिए मैं अपने नॉमिनेटेड फ्रेंड्स को गुडलक विश करना चाहूंगी। बहुत बीमार हूं लेकिन अपने बेड से ही सभी को विश कर रही हूं। विनर्स का नाम जानने के लिए बेताब हूं।

बता दें कि इंटरनेशनल अवॉर्ड शो में प्रियंका को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी उनके कई प्रशंसक हैं। जबसे उन्होंने ऑस्कर के रेड कारपेट पर डेब्यू किया है। हर कोई अवॉर्ड नाइट में उनकी प्रेजेंस के लिए एक्साइटेड रहता है। ऑस्कर हो या दूसरे इंटरनेशनल अवॉर्ड हर मौके पर प्रियंका ट्रेंड सेटर रही हैं। इस बार उनके ऑस्कर अवॉर्ड में मौजूद ना होने से भारतीय समेत विदेशी फैंस भी काफी निराश हैं, लेकिन यह सरप्राइजिंग है कि इस साल एक्ट्रेस किसी भी अवॉर्ड शो में नहीं दिखी हैं। वह क्वांटिको के शूट और बाकी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हैं। 

:

priyanka chopraoscars 2018

loading...