बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड 2017 में पहुंची।
22 Sep, 2017 01:45 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड 2017 में पहुंची। इस इवेंट को UNICEF ने ऑर्गनाइज ने करवाया था।
प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रैसिंग और फैशन के लिए बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी काफी मशहूर हैं।इस बार भी प्रियंका ने अपनी ड्रेस से विदेश के इस इवैंट में तहलका मचा दिया।
इस फंक्शन में प्रियंका की ड्रैस ने सबका दिल जीता। इस दौरान उन्होंने Christian Siriano ब्रांड की व्हाइट कलर की गाउन पहनकर पहुंची थीं।
इवेंट में प्रियंका से किसी की भी नजरें हट नहीं रही थी। प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे।
उनकी इस ड्रैस की कीमत 2,89,780 रुपए है। इस ड्रैस की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। इस ड्रैस ने प्रियंका के स्टाइलिश लुक में चार-चांद लगा दिए।
बता दें कि प्रियंका बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फैशन आइकन हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे वो हॉलीवुड में भी मशहूर होती जा रही हैं। इससे पहले प्रियंका को व्हाइट ड्रैस में ही एमी अवॉर्ड में भी देखा गया था।