main page

बोल्ड ड्रैस पहन क्लीवेज दिखाती नजर आई प्रियंका, कांग्रेस नेता ने लगाई फटकार

Updated 23 February, 2018 09:59:17 AM

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा की तसवीरों को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दरअसल यह विवाद उस ड्रैस को लेकर है, जिसे पहनकर प्रियंका चोपड़ा ने असम टूरिज्म के लिए विज्ञापन किया है। यूं तो यह एक सरकारी विज्ञापन है और इस एड में प्रियंका चोपड़ा ''असम टूरिज्म'' का प्रचार करते नजर आई। लेकिन का

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा की तसवीरों को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दरअसल यह विवाद उस ड्रैस को लेकर है, जिसे पहनकर प्रियंका चोपड़ा ने असम टूरिज्म के लिए विज्ञापन किया है। यूं तो यह एक सरकारी विज्ञापन है और इस एड में प्रियंका चोपड़ा 'असम टूरिज्म' का प्रचार करते नजर आई। लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कहा कि प्रियंका हाइक्लीवेज ड्रैस में दिख रही है, जो असमिया संस्कृति का अपमान है। प्रियंका असम राज्य की एंबेसडर भी है। जिसके लिए प्रियंका ने फोटोशूट भी करवाया था। इस फोटोशूट का इस्तेमाल पर्यटन विभाग के कैलेंडर में भी हुआ। इस फोटो की वजह से सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Bollywood Tadka

कांग्रेस ने असम की सरकार से कहा है कि इस फोटोशूट में राज्य की गलत छवि दिखाने की कोशिश की गई है। कांग्रेस ने कहा कि फ्रॉक की बजाय प्रियंका को यहां की पारंपरिक मेखेला चादर का इस्तमाल करना चाहिए थे। एक चैनल से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि फ्रॉक किसी भी तरह से असम की वेशभूषा नहीं है और कैलेंडर पर छपे ये फोटोज बिलकुल भी सभ्य नहीं है। फ्रॉक की बजाय प्रियंका को यहां की पारंपरिक मेखेला चादर का इस्तमाल करना चाहिए था। इसलिए अब उनके खिलाफ विरोध किया जा रहा है।

:

priyanka chopradresstourism calendar

loading...