बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने फ्रैंड्स के लिए पार्टी रखी।
27 Apr, 2017 12:23 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने फ्रैंड्स के लिए पार्टी रखी। जिसमें कई बॉलीवुड सितारें पहुंचे। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा को गुजरे 3 साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है लेकिन अब भी जब प्रियंका अपने पिता के बारे में बात करती हैं तो वो इमोशनल हो जाती हैं।
पार्टी में प्रियंका चोपड़ा पापा अशोक चोपड़ा को याद कर इमोशनल हो गईं और मधु चोपड़ा को गले लगाती नजर आईं। दरअसल प्रियंका की फिल्म 'वेंटिलेटर' उनके पापा को डेडिकेट की थी। इसलिए वो इसके बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं।
प्रियंका बताती हैं, "ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत लगी है। हमने इसे बनाने के लिए आइडिएशन में काफी समय खर्च किया है। इतनी बड़ी टैलेंटेड स्टारकास्ट को एक साथ लाए।
यहां तक ही मैंने न्यूयॉर्क में अपने फ्रेंड्स के लिए फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी थी। उन लोगों को हमारे कल्चर से बारे में कुछ भी नहीं पता, न वो मराठी समझते हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म एन्जॉय की। ये सच्चा मोटिवेशन था। मैं अपनी प्रोडक्शन टीम और डायरेक्टर राजेश को पर्सनली थैंक्स करती हूं जिनकी वजह से ये फिल्म पॉसिबल हो पाई।"