main page

'फोर्ब्स' की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका भी शामिल

Updated 02 November, 2017 08:47:07 PM

सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल...

मुंबईः सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स ने प्रियंका को मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 15वें पायदांन पर रखा है। इस सूची में पॉप क्वीन बियोंस चौथे स्थान पर, गायक टेलर स्विफ्ट 12वें और हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग 13वें पायदान पर हैं। वहीं प्रियंका फोर्ब्स की सभी श्रेणी की सूची में 97वें स्थान पर हैं।

 

बता दें, अपनी दमदार अदाकारी के अलावा प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल अंबेसडर के रुप में योगदान के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में फोर्ब्‍स ने ‘क्वांटिको’ में अभिनय के बाद प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में शामिल किया था। वह यह प्रतिष्ठा पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की इस सूची में प्रियंका आठवें पायदान पर हैं।

 

प्रियंका को एबीसी की क्वांटिको सीरीज के लिए दो बार पीपुल्स च्वाइस अवार्ड मिल चुका है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा 2 और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं लेकिन उनके भारतीय फैन्स उनकी बॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका ने किसी भी फिल्म के लिए अपनी हामी नहीं भरी है।

:

Priyanka chopratop 100Forbeslistpowerful woman of 2017bollywood

loading...