main page

वास्तविक जीवन में खुद जैसा ही होना चाहिए: प्रियंका चोपड़ा

Updated 17 June, 2017 09:33:02 AM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि कलाकार फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं कर सकता है लेकिन वास्तविक जीवन में उसे खुद से ही जुड़ा रहना चाहिए।

 मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि कलाकार फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं कर सकता है लेकिन वास्तविक जीवन में उसे खुद से ही जुड़ा रहना चाहिए।   

टॉप एक्टेस चार्ट ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर पसंदीदा कलाकार बताया है। यह फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यू-ट्यूब और गूगल प्लस पर लोकप्रिय कलाकार की रैकिंग है।  प्रियंका फिलहाल प्राग में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर प्रशंसकों के साथ आस्क पीसी सेशन किया।  अभिनेत्री ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उनकी दुनिया में घृणा करने वाले लोग नहीं हैं। वहीं प्रेम पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हां, प्रेम मेरी दुनिया में है, सभी सुंदर रूपो में यह मौजूद हैं। हमें सिर्फ पहचानने की जरूरत है।  

:

Priyanka ChopraFacebookInstagramTwitter

loading...